31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert Today: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश ने मचाई तबाही, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Weather Alert Today : गर्मी से लोगों को राहत दिलाने के लिए देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि कई जगहों पर भारी बारिश परेशानी का सबब बन गई है। अब IMD ने जो अलर्ट जारी किया है, उससे 25 राज्यों की चिंता बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 27 Jun 2023, 10:12 AM IST

weather_alert_today_imd_issued_an_alert_heavy_rain_for_two_days_in_25_states_of_the_india.jpg

weather update : बिपरजॉय साइक्लोन के बाद से देशभर में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। जिसके बाद गर्मी की मार सह रहे लोगों को तेज धूप से काफी हद तक राहत मिली है। वहीं कई राज्यों में भीषण बारिश ने तबाही मचा रखी है। जबकि कई जगहों पर लोग हल्की बारिश के बाद उमस से परेशान हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में अगले 2 दिनों के लिए झमाझम बारिश, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।


साल के पहले मानसून ने दी दस्तक

जाहिर है कि देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके बाद से कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी रास्तों पर आसमान से बारिश की आफत कहर बनकर टूटी है। शहर-शहर सड़कों पर सैलाब बह रहा है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने महाराष्ट्र से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत देश के 25 राज्यों में दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्कता बरतने को भी कहा है।

राजधानी में बिजली कड़कने के साथ होगी बारिश

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंचने के दूसरे दिन देर रात कई इलाकों में भारी वर्षा हुई। जिसके बाद तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 27 जून को यहां बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्ली का आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े - इस साल 6500 करोड़पति भारत छोड़ करेंगे विदेश का रुख, जानें किन देशों में बस रहे ये अमीर?


उत्तर प्रदेश में आज से झमाझम बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके अलावा 27 और 28 जून को राज्य में हल्की बारिश के आसार है और 29 जून को झमाझम बारिश हो सकती है। यानी कि उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी भारत में चार-पांच दिन तक वर्षा होने की संभावना है।

इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि इडुक्की जिले में मंगलवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड के कुछ इलाकों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मंगलवार (27 जून) के लिए विभाग ने कुछ इलाकों के येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले चार दिन ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज भारी वर्षा हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े - ब्रह्मपुत्र नदी में दिखा अनोखा नजारा, लहरों संग तैरती दिखी लक्ष्मीनारायण की मूर्ति