31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली समेत इन राज्यों में शीतलहर और ठंड का कहर जारी, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी के निर्देश

weather update: भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने अगले 4 से 6 दिनों में उत्तर भारत के तापमान में गिरावट दर्ज करने की भविष्यवाणी की है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 22 Dec 2023, 2:27 PM IST

cold wave

Weather forcast: देश की राजधानी राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ना शुरू हो गया है। यूपी, बिहार झारखंड में शीतलहर का कहर जारी है, जबकि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रह रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, अगले सप्ताह में दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा गिरने वाला है। IMD ने कहा कि अगले 4 से 6 दिनों के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है।

स्कूल और कॉलेज बंद

बता दें कि झारखंड सरकार ने ठंड और शीतलहर के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने के निर्देश दिए हैं। झारखंड में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों में शीतलहर की छुट्टी दी जाएगी। वहीं, हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर आवश्यकतानुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन की इजाजत दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।