4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली, राजस्थान से पंजाब तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने रविवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 24 Dec 2023, 8:18 AM IST

 Weather prediction for  heavy cold in rajasthan delhi up bihar punjab haryana heavy rain in these states

दिसंबर का महीना अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। ऐसे में ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। एक तरफ पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और मैदानों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है, तो वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने रविवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण के कई राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते है किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम…

उत्तर भारत में घने कोहरे की संभावना

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों के दौरान देश की राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा, बिहार और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। IMD ने लोगों को बहुत जरुरी होने पर ही सुबह के समय सफर करने के लिए कहा है। इसके साथ ही लोगों को अगले कुछ दिनों के दौरान और भी कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

IMD की तरफ से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक वीकेंड के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभवना जताई है। वहीं, रविवार 24 दिसंबर को उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभवना जताई है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

शनिवार को अंडमान और द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। IMD के अनुसार तमिलनाडु के चार जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में अभी भी बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हुई है। इसके अलावा पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के दौरान 23 गुना बढ़ा भारत का रक्षा निर्यात, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, तेजस की सबसे ज्यादा डिमांड

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय