30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राज्यों में अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश,ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने प्रदेश का हाल

IMD Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश होनी की संभावना जताई है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivam Shukla

•

Updated: 17 Dec 2023, 3:57 PM IST

tamil nadu rain

Weather forecast देश के कई राज्यों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। रविवार सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा और बिहार के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। जिसकी वजह से कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है और दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।

इन इलाकों में रविवार को हुई भारी बारिश

बता दें कि रविवार की सुबह थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी, कन्याकुमारी और रामनाथपुरम सहित दक्षिण तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हुई। जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। वहीं, तिरुनेलवेली में भारी बारिश से इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

बर्फबारी और घना कोहरे की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 और 17 दिसंबर को जम्मू- कश्मीर-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश और बर्फबारी होनी की संभावना है। कोहरे की बात करें तो न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट के बाद दिल्ली में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 5:30 बजे तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आईएमडी ने अगले चार दिनों की सुबह के दौरान उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में और 17 और 18 दिसंबर को असम, मेघालय और त्रिपुरा में घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।