1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश तो यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: IMD के मुताबिक आज राजधानी के अलावा यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 6 Jul 2023, 10:45 AM IST

 weather-update-light-rain-in-delhi-rain-alert-in-many-states

देश भर में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। गर्मी की उमस से ये बारिश की बंदे जहां एक तरफ लोगों को थोड़ा सुकून दे रही है। वहीं, कहीं ये बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनने लगी है। बुधवार को एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। वहीं आज भी दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। साथ ही मौसम साफ रहने की उम्मीद है। राज्य का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का मानना है कि राजधानी में अगले छह दिन हल्की वर्षा होती रहेगी। शनिवार को तेज बरसात हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में कमी भी देखने को मिलेगी।

यूपी के 11 जिलों में ऑरेंज और 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में इस समय मानसून धीरे धीरे अपने रूप में आ रहा है। प्रदेश के कई जगहों पर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी में खासकर पूर्वांचल के जिलों में गुरुवार यानी की आज झमाझम बारिश की संभावना है। राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज और 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बिपरजॉय का दिख रहा असर
कुछ दिन पहले आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर अब भी राजस्थान में देखने को मिल रहा है। प्रदेश में तूफान के बाद से लगातार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से राज्य के चुरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, उदयपुर में अलर्ट जारी किया गया है।


ये भी पढ़ें: AIMPLB को यूनिफार्म सिविल कोड नामंजूर, बोर्ड बोला- देश को UCC की जरुरत नहीं, बिल आया तो देंगे जवाब

इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
वहीं, मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने समुद्री तट के किनारे रहने वाले लोगों और मछुआरों को लेकर समुद्र में बहुत अंदर तक न जाने की चेतावनी दी है।