31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: कोहरे की चपेट में कई राज्य, उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में बारिश के आसार

IMD Weather News: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में कोहरा का आसार बना हुआ है। कश्मीर के गुलमर्ग में यह माइनस 1.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 20 Jan 2025, 9:44 AM IST

Weather News

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का कहर बना हुआ है। कई राज्यों में कोहरे का कहर बना हुआ है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में घना कोहरा चने का येलो अलर्ट है।

इन इलाकों में बारिश का आसार

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 22 को राजस्थान तथा 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। 23 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। साथ ही उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

यहां छाया रहेगा कोहरा

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में 20 से 21 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसी प्रकार बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में रात से लेकर सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

कोहरे से मिलेगी राहत

22 जनवरी तक मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात से लेकर सुबह के समय तक घने कोहरे से छुटकारा मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

उत्तर भारत में मौसम में बदलाव

उत्तर भारत में मौसम के में अचानक बदलाव देखने को मिला है। कड़ी धूप के साथ वसंत के मौसम का अहसास होने लगा है। हवाओं का सिलसिला जारी है। लेकिन ठंड से थोड़ा बचाव मिला है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे सर्दी बढ़ने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

जम्मू में गिरा तापमान

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। कश्मीर के गुलमर्ग में यह माइनस 1.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। उत्तर पश्चिम, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में 6-12 डिग्री के बीच और पूर्वी और पश्चिमी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के अमृतसर में 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

दिल्ली NCR का देखें हाल

दिल्ली-NCR में रविवार की सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। इसके चलते दिल्ली से 41 ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। कोहरे के कारण दिल्ली से देर से रवाना होने वाली ट्रेनों में लिछवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और महाबोधी एक्सप्रेस शामिल हैं।

दिल्ली में बिगड़ा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम छह बजे 362 के स्तर पर पहुंच गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

ये भी पढ़े: Supreme Court का अलर्ट! फर्जी वेबसाइट्स से रहें दूर, चुटकी में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट