30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहाड़ों की बर्फबारी में बढ़ाई ठंड, आने वाले दिनों में छूटेगी कंपकंपी, जानिए अपने राज्य का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, कश्मीर और राजस्थान सहित कई राज्यों में सुबह सुबह कोहरा छाने लगा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 19 Nov 2023, 2:52 PM IST

cold88.jpg

आने वाले दिनों में सर्दी और तेज होने वाली है। देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, कश्मीर और राजस्थान सहित कई राज्यों में सुबह सुबह कोहरा छाने लगा है। तेलंगाना में 23 से 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को टोपी सहित गर्म कपड़े पहने हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए वाहनों पर चढ़ते देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार आने दिनों में कडाके की ठंड पड़ने वाली है।

कश्मीर में छाया कोहरा

कश्मीर घाटी में रविवार को शुष्क मौसम के बीच ठंड की स्थिति बनी रही और श्रीनगर में डल झील सहित अलग-अलग स्थानों पर कोहरा छाया रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने और कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर सुबह कोहरा छाये रहने का अनुमान है। श्रीनगर में बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रहा और साथ ही प्रसिद्ध डल झील तथा बुलेवार्ड रोड सहित श्रीनगर के कई स्थानों पर धुंध और कोहरा छाया रहा।

पर्यटकों ने बढ़ाई रौनक

डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर पर्यटकों को टोपी सहित गर्म कपड़े पहने हुए दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए वाहनों पर चढ़ते देखा गया। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तेलंगाना में बारिश होने का अनुमान

तेलंगाना में 23 से 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के आसार है। तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम बना रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेडक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- अस्पताल में डॉक्टर्स के लिए ड्रेस कोड लागू: पुरुषों के जींस-टीशर्ट, महिलाओं के बैकलेस-स्कर्ट पर बैन

दिल्ली की हवा अब भी 'बेहद खराब'

लगातार दूसरे दिन रविवार को भी दिल्ली भर में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। हालांकि, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आनंद विहार स्टेशन पीएम 2.5 413 और पीएम 10 371 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में आ गया, जो 'खराब' श्रेणी में है। बवाना स्टेशन पर पीएम 2.5 396, 'बहुत खराब' श्रेणी और पीएम 10 306 ('बहुत खराब') दर्ज किया गया, जबकि सीओ 100 ('संतोषजनक') तक पहुंच गया। आया नगर में, पीएम 2.5 'खराब' श्रेणी के तहत 274 पर पहुंच गया, जबकि पीएम 10 'मध्यम' श्रेणी के तहत 189 पर था। मौसम केंद्र पर 'संतोषजनक' श्रेणी के तहत सीओ 68 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- प्रदूषण से राहत: दिल्ली में कल से खुलेंगे स्कूल, GRAP-4 वापस, जानिए किन-किन चीजों पर रहेगा बैन