30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal gold seizure : भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की कार्रवाई, महिला के पास से पकड़ा गया 25 करोड़ का सोना

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास BSF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.607 किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 24.95 करोड़ रुपए बताई गई है। बानपुर सीमा क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया गया है।
2 min read
Google source verification
India-Bangladesh Border Security

BSF जवान (फोटो -ANI)

West Bengal gold seizure : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 15 किलो 607 ग्राम सोना जब्त किया है। जब्त सोने की बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है। मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। BSF को आशंका है कि महिला सोने की तस्करी से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है। यह कार्रवाई नदिया जिले के बानपुर सीमा क्षेत्र में की गई। 32वीं बटालियन के जवानों को इलाके में सोने की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने लंबे समय तक निगरानी रखी और संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर महिला को रोक लिया।

महिला को हिरासत में

बीएसएफ को पहले से सूचना मिली थी कि बनपुर सीमा क्षेत्र के रास्ते बड़ी मात्रा में सोने की तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर जवानों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। रात के समय सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही थी और जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इलाके में काफी देर तक निगरानी की। इसी दौरान जवानों की नजर एक स्थानीय महिला की संदिग्ध गतिविधियों पर पड़ी। महिला के लगातार संदिग्ध तरीके से घूमने पर जवानों को शक हुआ। इसके बाद उसे घेरकर हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।

तलाशी के दौरान महिला के पास से बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ। बीएसएफ के अनुसार, पूछताछ में महिला ने कथित तौर पर सोने की तस्करी की योजना के बारे में जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि बरामद सोना सीमा पार बांग्लादेश भेजने के उद्देश्य से सीमा क्षेत्र में लाया गया था। कार्रवाई के बाद बीएसएफ ने बरामद सोने को जब्त कर लिया और महिला को हिरासत में ले लिया।

यह भी वीडियो देखें:

नेटवर्क में शामिल लोगों का लगाया जा रहा पता

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना महिला तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन सा तस्करी गिरोह सक्रिय है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए बीएसएफ यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सोना कहां से लाया गया था, सीमा पार करने के बाद इसे कहां पहुंचाने की योजना थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हिरासत में ली गई महिला से पूछताछ के जरिए गिरोह के कथित सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद बनपुर समेत भारत-बांग्लादेश सीमा के संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ ने निगरानी और गश्त और कड़ी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए सतर्कता लगातार बढ़ाई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग