पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख शहर श्रीगंगानगर में बीते 24 घण्टों से जारी लगातार बारिश ने बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि सेना को बुलाने के आदेश जारी हो गए हैं। बता दें, भारी बरसात का दौर उत्तर बीकानेर, पश्चिमी हनुमानगढ़, फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोजपुर में भी जारी है। बीते 24 घण्टो में ही श्रीगंगानगर की IMD वेधशाला में 224mm की भीषण बरसात दर्ज की गई है। जो कि श्रीगंगानगर के इतिहास में 24 घण्टो के अंदर दर्ज आज तक की सबसे अधिक बरसात है।