10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत : कुलदीप

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में गुरुवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 29 Apr 2016, 1:32 AM IST

Delhi news

Delhi news

नई दिल्ली
. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में गुरुवार को अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हरियाणा जनहित कांगे्रस ( हजकां ) का कांग्रेस पार्टी में विलय हो गया । हजकां नेता कुलदीप विश्नोई ने पार्टी के कांग्रेस में विलय की घोषणा की । इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी शकील अहमद, सह-प्रभारी आशा कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर, राष्टीय मीडिया कमेटी के चेयरमैन रणदीप सुरजेवाला, सीएलपी नेता किरण चौधरी सहित कांग्रेस के कई नेता उपस्थित थे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा इस दौरान मौजूद नहीें थे ।


पार्टी के विलय के बाद कुलदीप बिश्नोई ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस की राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ही देश का भला कर सकती हैं क्योंकि कांग्रेस ने देश को खड़ा किया और कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्टीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत होंगे । बिश्नोई ने कहा कि कि देश की राजनीति कुछ समय के लिए ऐसे लोगों के हाथों में चली गई है जो जातिवाद का जहर घोल रहे हैं ।

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
बिश्नोई ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, वह देश को सरकार बर्बाद करने पर तुली हुई है। उन्होंने खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले दिनों हरियाणा में क्या हुआ पूरे देश को पता है।

कांग्रेस को मिला गैर जाट नेता
हरियाणा में कांग्रेस के पास कोई बड़ा गैर जाट नेता नहीं था जिसकी कांग्रेस को खोज थी लेकिन अब कुलदीप बिश्रोई के कांग्रेस में आने से पार्टी को गैर जाट नेता मिल गया है क्योंकि हरियाणा में हाल में जो जाटों ने किया है उसके चलते गैर जाट इस समय जाटों से नाराज है और कांग्रेस के पास इस समय कोई गैर जाट नेता नहीं था।