
Happy Birthday Praniti Shinde: पिछले दिनों पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के नतीजों में कांग्रेस पार्टी के हाथ सिर्फ तेलंगाना राज्य ही आ पाया। तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने जोरदार बहुमत से जीत दर्ज की। मिजोरम में जेडपीएम ने जीत दर्ज की। एक अहम बात यह भी है कि कांग्रेस को तेलंगाना की इस जीत से दक्षिणी राज्यों में दोबारा से दरवाजे खुलते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि तेलंगाना में शपथ ग्रहण समारोह एक बेहद खास मौका था जिसके लिए सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। हालांकि इस आयोजन में एक लड़की ऐसी थी जिसे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मौजूद होने के बावजूद विशेष तवज्जो मिली। इतना ही नहीं, सरकार बनने के तीन बाद भी सोशल मीडिया पर उसकी चर्चा जोरशोर से हो रही है।
तीन बार विधायक का जीत चुकी हैं चुनाव
यह लड़की कांग्रेस के दिग्गज नेता रह चुके सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे हैं। आपको मालूम हो कि सुशील कुमार शिंदे राजनीति से संन्यास ले चुके हैं और अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रणीति तीन बार महाराष्ट्र के सोलापुर सिटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक बन चुकी हैं। अभी वह इस सीट की सीटिंग एमएलए हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी हो रही है खूब चर्चा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की ताजपोशी के कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और सब यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह खूबसूरत लड़की कौन हैं? प्रणीति वीडियो में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के पीछे बैठी दिखाई दे रही हैं। देश में विपक्ष की राजनीति में कांग्रेस की दो दिग्गज चेहरे होने के बावजूद कैमरे का रूख बार—बार प्रणीति के आकर्षक चेहरे पर जाकर ठहर जा रहा था।
बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी होशियार हैं प्रणीति
प्रणीति का जन्म 9 दिसंबर 1980 को हुआ। वह बचपन से ही पढ़ने-लिखने में काफी होशियार रही हैं। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज, मुंबई से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने गर्वनमेंट लॉ कॉलेज, मुंबई से कानून की डिग्री ली। सिर्फ 28 की उम्र में उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी। यह बताया जा रहा है कि 2024 में वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें - मुफ्त बस यात्रा शुरू, स्वास्थ्य बीमा भी बढ़ा, सरकार बनते ही एक्शन मोड में CM रेवंत रेड्डी
Published on:
9 Dec 2023, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.