
भारतीय एडटेक स्टार्ट-अप कंपनी बायजूस के फेल होने की वजहें
Byju's Financial Crisis: भारत की एडटेक स्टार्ट-अप कंपनी बायजूस (Byju's) गंभीर आर्थिक संकट में है। कोरोना काल में बंपर कमाई कर पूरी दुनिया में छाने वाली इस कंपनी का मार्केट कैंप 22 अरब डॉलर से घटकर 5.1 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। आंकड़ों के लिहाज से यह गिरावट 75 फीसदी से अधिक है। कंपनी के बोर्ड मेंबर इस्तीफा दे रहे हैं। 2011 में शुरू हुई यह कंपनी मात्र 9 साल के सफर में 2020 तक पूरी दुनिया में धाक जमा चुकी थी। लेकिन 2020 के बाद बायजूस में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। बायजूस एक समय में बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान से अपना प्रचार करवा रही थी। इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी पर भी बायजूस ही नजर आता था। लेकिन अब आलम यह हो गया है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को बाहर निकाल रही है। बायजूस के फेल होने की वजहें क्या रहीं, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में-
कोरोना काल में कंपनी ने की बंपर कमाई
यह कोरोना का दौर था, तब स्कूल बंद थी, बच्चे घर से ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे, बायजूस के लिए कोरोना काल कमाई का बड़ा मौका बनकर आया, इस दौरान की कमाई के बाद कंपनी का वैल्यूएशन 85 हजार करोड़ रुपए पहुंच गया था।
जिससे बायजूस ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेस, ग्रेट लर्निंग और व्हाइट हैट जूनियर जैसी कई कंपनियों को खरीद लिया। शाहरुख खान, रितिक रोशन, लियोनेस मेसी से कंपनी का एड होने लगा। इंडियन क्रिकेट टीम के अलावा बायजूस आईसीसी और फीफा के इवेंट में भी नजर आने लगा।
हजारों लोगों को नौकरी से निकाला, अमरीका में चल रहा केस
कमाई कम होते ही कंपनी ने कास्ट कटिंग शुरू की। इस कड़ी में कंपनी ने हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। इसी साल जून में बायजूस ने लगभग एक हज़ार कर्मचारियों की नौकरी खत्म की। इससे पहले पिछले साल तीन हज़ार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था।
इसके अलावा बायजूस अमरीका की अदालत में कानूनी लड़ाई भी लड़ रहा है। बायजूस ने 1.2 अरब डॉलर के कर्ज़ को लेकर एक मामला न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट में दायर किया है। कंपनी को इस कर्ज का भुगतान करना था, लेकिन कंपनी फिलहाल इस स्थिति में नहीं हैं।
5. ग्राहक और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार
कंपनी के पतन में ग्राहक और कर्मचारियों से गलत व्यवहार किया जाना भी एक बड़ी वजह है। बायजूस ने कई मौकों पर ग्राहकों को पैसे रिफंड नहीं किए और कर्मचारियों को मशीन बना दिया। कंपनी का सारा ध्यान वैल्यूशन पर रह गया, प्रोडक्ट की क्वालिटी लगातार गिरती गई। जानकारों की माने तो बायजूस के फेल होने की ये वो पांच बड़ी वजहें हैं। अब देखना है कंपनी मौजूदा संकट से उबर पाती है या फिर धीरे-धीरे खत्म ही हो जाती है।
यह भी पढ़ें - भारतीय टीम की जर्सी से BYJU'S की छुट्टी, 358 करोड़ खर्च कर ड्रीम इलेवन बना स्पॉन्सर
Published on:
5 Jul 2023, 3:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.