30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

International Youth Day 2021: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस, बेहद खास इस बार की थीम है…

दुनियाभर में हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International youth day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर युवाओं की राय जानना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 12 Aug 2021, 10:05 AM IST

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021

नई दिल्ली। आज यानि 12 अगस्त को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) मनाया जाता है। इसका मकसद सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर दुनियाभर के नौजवानों का नजरिया जानना है। जिससे दुनियाभर को पता चले कि आज का युवा किस तरह की सोच रखता है और युवाओं को भी उनकी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

इस मौके पर दुनियाभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें युवाओं को पहचान दिलाने, उनके द्वारा किए गए आविष्कारों की सराहना और उनसे हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके साथ ही युवाओं की समस्या को अंतरराष्ट्रीय संगठन जैसे संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकार तक पहुंचाया जाता है।

कब हुई अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 17 दिसंबर 1999 को हर साल 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। यह फैसले से पहले युवाओं के लिए जिम्मेदार मंत्रियों के विश्व सम्मेलन द्वारा 1998 में दिए गए सुझाव के बाद लिया गया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पहली बार साल 2000 में किया गया था। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था।

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस अवसर पर ऑनलाइन इवेंट का आयोजन होगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दे पर चर्चा होगी और युवा राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दे में अपनी बात रखेंगे।

दुनियाभर में आयोजित होते हैं कई कार्यक्रम

हर साल इंटरनेशनल यूथ डे के लिए संयुक्त राष्ट्र एक थीम का चुनाव करता है। इस दिन देश विदेश में कई कार्यक्रम होते हैं, जिसमें वहां की सरकारें और गैर सरकारी संस्थाएं हिस्सा लेती हैं। इन कार्यक्रमों में चर्चा की जाती है कि कैसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाए, और उनकी सकारात्मक शक्ति का उपयोग समाज और राष्ट्र के निर्माण में किया जाए।

इन कार्यक्रमों में युवाओ की शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे मुख्य रूप से चर्चा का विषय होते हैं। इसके साथ ही कोई आविष्कार करने वाले छात्र को सम्मानित भी किया जाता है। जिससे छात्र को प्रेरणा मिले और वह भविष्य में और बेहतर कर सके।

क्या है अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 की थीम

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 का विषय ट्रांसफ़ॉर्मिंग फ़ूड सिस्टम्स- यूथ इनोवेशन फ़ॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ (Transforming Food Systems: Youth Innovation for Human and Planetary Health) है। जिसका उद्देश्य बताना है कि वैश्विक प्रयास की सफलता युवा लोगों की सार्थक भागीदारी के बिना हासिल नहीं की जाएगी। इसके माध्यम से, हम स्वीकार करते हैं कि यह सुनिश्चित करने के लिए समावेशी समर्थन तंत्र की आवश्यकता है कि युवा भाग लेते रहें और विश्‍व को आगे बढ़ाने के लिए व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से स्वयंसेवा करें। यह भी मानता है कि खाद्य प्रणालियों के परिवर्तन में जैव विविधता को एकीकृत करना महत्वपूर्ण है। जनसंख्या बढ़ती रहती है, और अगले 30 वर्षों में इसके 2 अरब तक बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: एक ही दिन नहीं, हर दिन युवा दिवस

माना जाता है कि केवल अधिक मात्रा में अधिक स्थायी रूप से भोजन का उत्पादन करने से मानव और ग्रहों की भलाई सुनिश्चित नहीं होगी। गरीबी में कमी, सामाजिक समावेशन, स्वास्थ्य देखभाल, जैव विविधता संरक्षण, और जलवायु परिवर्तन सहित अन्य महत्वपूर्ण चुनौतियां भी हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़