अन्य देशों के मुकाबले भारत में आईफोन महंगे होते है क्योंकि iPhone में इस्तेमाल होने वाले PCBA (प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली) पर भारत में 20% Import Duty लगती है। इसके अतिरिक्त iPhone चार्जर पर भी 20 प्रतिशत का आयात शुल्क (Import duty) लगता है। आयात शुल्क के अलावा, भारत में Apple प्रॉडक्ट्स पर 18% का Goods and Services Tax (GST) भी लगाया जाता है। ये सभी चार्ज स्मार्टफोन्स पर लगता है। इसमें भारत में एंटर करते ही फोन की एक्चुअल कीमत से रेट बढ़ जाते हैं।