5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rahul Gandhi क्यों पहनते हैं हमेशा सफेद T-shirt? खुद दिया जवाब, आप गिफ्ट में राहुल से चाहते व्हाइट टीशर्ट तो करना होगा ये काम

Rahul Gandhi White Tshirt: राहुल गांधी पिछले एक महीने से सफेद टीशर्ट पहने घूमते नजर आते हैं।इस सवाल का जवाब उन्होंने खुद ही दे दिया है। आप भी जानिए...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Swatantra Mishra

•

Updated: 21 Jun 2024, 4:13 PM IST

Rahul Gandhi white Tshirt Army: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कल ही अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें लाखों लोगों की शुभकामनाएं मिली। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं का धन्यवाद करते हुए कहा- 'जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद। सभी को ढेर सारा प्यार।' उन्होंने इस पोस्ट में इस बात का भी जवाब दिया कि वह हमेशा सफेद टी शर्ट ही क्यों पहनते हैं? उन्होंने अपने प्रशंसकों और जनता का धन्यवाद करते हुए एक वीडियो एक्स शेयर किया और कहा- मैं हमेशा 'सफेद T-shirt' क्यों पहनता हूं। यह T-shirt मेरे लिए पारदर्शिता, दृढ़ता और सरलता का प्रतीक है।

WhiteTshirtArmy का वीडियो करें मुझसे शेयर: राहुल

उन्होंने एक्स पर कहा कि आपके जीवन में ये मूल्य कहां और कितनी उपयोगी हैं ये #WhiteTshirtArmy इस्तेमाल कर मुझे एक वीडियो में बताएं। मैं आपको एक सफेद T-shirt गिफ्ट करूंगा। राहुल गांधी ने अपने जन्मदिन पर 'व्हाइट टीशर्ट' अभियान लॉन्च किया है और यह कहा कि वह लोगों को अपनी तरफ से टीशर्ट गिफ्ट करेंगे।

राहुल बीते एक महीने से पहन रहे हैं सफेद टीशर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान या उससे पहले भी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अक्सर सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए घूमते नजर आए। पिछले एक महीने के दौरान उन्होंने सिर्फ सफेद टीशर्ट पहनी। कांग्रेस नेता ने बीते बुधवार यानी 19 जून को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। वह नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और अपने जन्मदिन का केक भी काट। राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।