2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय
Video : दिल्ली पुलिस ने पद्मश्री की भी लाज नहीं रखीं, नाराज बजरंग पुनिया ने कहा – भारत सरकार को वापस कर देंगे मेडल
Play video

Video : दिल्ली पुलिस ने पद्मश्री की भी लाज नहीं रखीं, नाराज बजरंग पुनिया ने कहा – भारत सरकार को वापस कर देंगे मेडल

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 12वां दिन है। बुधवार देर रात धरना दे रहे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद जंतर मंतर पर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहाकि, अगर मेडल का सम्मान ऐसा ही है तो हम इस मेडल का क्या करेंगे। इससे अच्छा तो हम मामूली जिंदगी जी लेंगे और हमने जो मेडल जीते हैं उसे हम भारत सरकार को वापस कर देंगे। धक्का-मुक्की और गाली गलौज के वक्त पुलिस को नहीं दिखता की ये पद्मश्री हैं, उन्होंने इस सम्मान की लाज नहीं रखी। बुधवार रात हुए बवाल के बाद पहलवानों का आरोप है कि नशे में पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और अपशब्द कहे। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि AAP के नेता सोमनाथ भारती बेड लेकर धरना स्थल पहुंचे, उन्हें रोका गया तो पहलवानों ने विवाद शुरू कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 May 2023, 12:02 PM IST