5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर आई रेसलर साक्षी मलिक की प्रतिक्रिया, चुनाव लड़ने को लेकर किया बड़ा ऐलान

Haryana: रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थामने पर रेसलर साक्षी मलिक ने साफ कर दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही थी कि अब साक्षी मलिक भी राजनीति में एंट्री कर सकती हैं। लेकिन, इस पर उन्होंने खुद अपनी चुप्पी तोड़ी है। साक्षी मलिक ने साफ कर दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ रही हैं और ना ही किसी पार्टी में शामिल हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर शुभकमानाएं दी।

मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं: साक्षी

साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''सभी मीडिया के साथियों को सूचित करना चाहती हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रही हूं, ना ही मैं किसी राजनीतिक दल में शामिल हूं। मेरा पूरा फोकस इस समय स्पोर्ट्स में भारत को नंबर 1 बनाने पर है। मेरा सपना है मेरे देश को कम से कम 50 ओलंपिक मेडल मिलें। मुझे इस देश ने बहुत कुछ दिया है और ये ज़िंदगी देश के नाम है। मैं देशभर में बच्चों को निःशुल्क स्पोर्ट्स ट्रेनिंग देने, रेसलिंग को घर-घर तक पहुंचाने के मिशन पर लगूंगी। हर शहर में खेल की अच्छी व्यवस्थाएं हो उसके लिए काम करूंगी।'' उन्होंने आगे लिखा, ''बजरंग और विनेश का राजनीति में जाना उनका व्यक्तिगत फ़ैसला है। मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं।''

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होना हैं मतदान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होने हैं। वहीं, चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हैं। 2019 के विधानसभा के नतीजों की बात करें तो 90 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी को 40 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि, कांग्रेस को 31, जेजेपी को 10 सीटें मिली थी। वहीं, 9 सीटें अन्‍य के खाते में आई थी।

ये भी पढ़ें: महिलाओं को देंगे 18 हजार रुपये सालाना, जम्मू में बनेगा रिवर फ्रंट, अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र