
आजकल लोगों में सेल्फी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा हैं। लोग अच्छी सेल्फी के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डाल देते है। इस दौरान कई लोग हादसे के शिकार हो जाते है और के चक्कर में अपनी जान गवां बैठते हैं।
ऐसा ही एक मामला आया है, बिहार के बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र से आया है। अच्छी सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक 200 फीट नीचे गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी और वह अपनी पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के लिए आया था।
3 महीने पहले हुई थी शादी
बता दें कि श्यामपुर डाका गांव के रहने वाले 22 वर्षीय रंजीत दास की तीन महिने पहले ही शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी रूपा देवी के साथ पहाड़ी पर स्थित महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचा था। पूजा करने के बाद युवक युवक सेल्फी लेने लगा और इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और 200 फीट नीचे खाई में गिर गया।
6 सालों में 259 लोगों की जान गई
इंडिया जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसीन एंड प्राइमरी केयर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 2011 से 2017 तक 259 लोग सेल्फी लेने की चक्कर में अपनी जान गवां बैठे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा सालों-साल बढ़ रहा है।
सेल्फी के कारण अभी तक 159 लोगों की मौत के आंकड़े के साथ भारत सबसे आगे है, जबकि पूरी दुनिया में सेल्फी के कारण होने वाली मौत की संख्या 259 है। उपरोक्त अवधि में रूस में 16 लोगों की और पाकिस्तान व अमेरिका में 14 लोगों की जान सेल्फी के कारण गई।
ये भी पढ़ें: Delhi: संसद के विशेष सत्र में बदल जाएगी मार्शलों की ड्रेस, मणिपुरी टोपी के साथ नई ड्रेस में दिखेंगे कर्मचारी
Published on:
12 Sep 2023, 5:58 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.