31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाकिर नाइक को फीफा विश्व कप में बुलाए जाने पर भारत नाराज, BJP ने Boycott World Cup की उठाई आवाज

Zakir Naik in FIFA World Cup: गल्फ कंट्री कतर में हो रहे फीफा विश्व कप में विवादास्पद धार्मिक इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को बुलाने को लेकर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई है। बीजेपी नेता ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के बहिष्कार की मांग उठाई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 23 Nov 2022, 10:54 AM IST

zakir_naik_fifa_world_cup.jpg

Zakir Naik Invited to FIFA World Cup BJP Says Boycott World Cup

Zakir Naik in FIFA World Cup: विवादास्पद धार्मिक इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को कतर में हो रहे फीफा विश्व कप में बुलाया गया। इसको लेकर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत निश्चितरूप से इस मुद्दे को उठाएगा और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी। इस बीच भाजपा नेता ने फीफा विश्व कप के बहिष्कार का आह्वान किया है।

मालूम हो कि भारत से भागे विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को कतर ने विश्व कप के दौरान इस्लाम से संबंधित कई कार्यक्रमों में उपदेश देने के लिए आमंत्रित किया है। उसके कतर पहुंचने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री पुरी ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत इस मुद्दे को उठाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह मलेशियाई नागरिक और उसे कहीं भी बुलाइए, लेकिन उस मंच पर बुलाने का क्या औचित्य है जिसके बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है। केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ इतिहासकार इरफान हबीब ने जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्ड कप में बुलाए जाने पर कड़ी निंदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में उसे नहीं बुलाया जाना चाहिए। कई अन्य लोगों ने भी ट्वीट कर कतर द्वारा नाइक को आमंत्रित किए जाने की आलोचना की।

इधर गोवा के भाजपा प्रवक्ता सावियो राड्रिग्स ने जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्ड कप में बुलाए जाने पर नाराजगी जताते हुए विश्व कप के बहिष्कार की आवाज बुलंद की। उन्होंने इंडियन फुटबाल एसोसिएशन और कतर जाने वाले भारतीयों से अपील की है कि वे फीफा व‌र्ल्ड कप का बहिष्कार करें।

गोवा के भाजपा प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जब विश्व आतंकवाद से जूझ रहा है, उस समय नाइक को ऐसा मंच देना आतंकवाद का समर्थन और नफरत फैलाने की तरह है। यह बड़ा अंतरराष्ट्रीय इवेंट है। इसे देखने के लिए दुनिया के कोने कोने से लोग आ रहे हैं। करोड़ों लोग टीवी में देख रहे हैं। ऐसे व्यक्ति को ऐसा मंच उपलब्ध कराना आतंक और नफरत फैलाने के बराबर है।

बता दें कि भारत सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) को गैरकानूनी घोषित कर उस पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। जाकिर नाइक के एनजीओ इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर भी प्रतिबंध लगा है।

यह भी पढ़ें - फीफा वर्ल्ड कपः अर्जेंटीना पर ऐतिहासिक जीत के बाद सऊदी में जश्न, छुट्टी का ऐलान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय