होमगार्ड सैनिक मोहनलाल मालवीय और उनके साथियों ने बताया कि उन्हें होमगार्ड सर्विस में सेवा देते हुए 40 साल से अधिक हो गए है। पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा काम करते है। बाढ आपदा हो या लॉ एंड ऑर्डर, त्यौहार या दंगे हमेशा होमगार्ड पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहती है। जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है और पुलिसकर्मी के सामान वेतन लागू किया है। लेकिन उसके बाद भी होमगार्ड सैनिक की स्थिति में अभी सुधार नहीं हुआ है। तीन माह से लगातार वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे परिवार का गुजर बसर करना काफी भारी पड़ रहा है। होमगार्ड में पदस्थ अधिकारियों का तो समय पर वेतन आ रहा है। लेकिन हमेशा आपदा में खड़े रहने वाले सैनिक को वेतन के लिए मायूस रखा जा रहा है। वहीं अधिकारी भी संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे रहें है।