
-वाहनों के जरिए दावेदारों ने किया शक्ति प्रदर्शन,जिले से पहुंचे बड़े-छोटे १६०० से अधिक वाहन
नीमच. बुधवार का दिन पुलिस के लिए चुनौती भरा था। लेकिन पुलिस ने भी उतनी ही मुस्तैदी से मोर्चा संभाला, संभावित हालातों से निपटने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर तगड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। आते और जाते वाहनों की विडियोग्राफी कराईगई।
जगह-जगह से रवाना हुए काफिले-
शहर में गांधी भवन, फव्वारा चौक, ग्वालटोली चौराहा, इंदिरा नगर आदि स्थानों पर नेताओं के द्वारा भेजे गए वाहनों की कतारें लग गई थी। सुबह ९ बजे से वाहनों के रवाना होने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर में चारों तरफ कांग्रेस के झंडे लगे वाहनों में बैठे कार्यकर्ता रैलियों के रूप में राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। नेताओं ने अपने समर्थकों के लिए भोजन के पैकेट की व्यवस्थाएं रास्ते में की थी।
पुलिस ने सुबह से संभाल लिया मोर्चा-
इधर पुलिस की हर स्थिति पर चौकन्नी निगाह थी। नयागांव बार्डर, डूंगलावदा फंटा, भरभडिय़ा फंटा, मालखेड़ा, जेतपुरा फंटा, भाटखेड़ा फंटा और हर्कियाखाल सांधे पर पुलिस ने सुबह ६ बजे ही मोर्चा संभाल लिया था। हर आते-जाते वाहन की विडियो रिकार्डिंग करवाईजा रही थी। पुलिस ने जहां से वाहन भरे जा रहे थे वहां से लेकर नीमच की सीमा समाप्त होने तक हर वाहनों के बारे में पल-पल की खबर रखी। विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही थी।
नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन-
शहीद किसान श्रद्धांजली सभा के जरिए राहुल गांधी की सभा में भीड़ बढ़ाने का जिम्मा क्षेत्र के नेताओं ने बखूबी निभाया। जो नेता जहां-जहां से दावेदार थे उन्होने जोरदार भीड़ जुटाई।जावद से समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, राजकुमार अहीर सहित अन्य नेताओं के काफिलों पर लोगों की नजर गई तो नीमच से नंदकिशोर पटेल, उमरावसिंह गुर्जर, समीपसिंह चौधरी, हरिश दुआ और मनासा से पूर्वविधायक विजेंद्रसिह मालाहेड़ा, मंगेश संघई, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा समर्थकों ने भीड़ भेजकर दमदार शक्ति प्रदर्शन किया। इस बार कांगे्रस के जिला, ब्लाक, मंडलम और सेक्टर स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं की सक्रियता दिखाई दी।
इतने वाहन पहुंचे थे जिले से-
छोटी कारें-५७०
ट्रेक्टर-ट्रॉली-९० से अधिक
बसें-१८५
एक्सयूवी एवं अन्य निजी वाहन-८५६
----------------------------
आंकड़े सूचना संकलन सूत्रों के अनुसार
--------------------------
वर्जन-
-सभा के लिए जाने वाली भीड़ की संभावना को देखते हुए पूर्वनियोजित योजना अनुसार कार्य किया गया। हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए थे। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।१० जून तक कड़ी निगरानी रहेगी।-तुषारकांत विद्यार्थी, एसपी नीमच
Published on:
07 Jun 2018 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
