3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री, दिया बड़ा बयान

जजों की नियुक्ति को लेकर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री का बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 28 Apr 2018, 5:19 PM IST

bjp

santosh gangwar

बरेली। जजों की नियुक्ति को लेकर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जिनके हाथ खुद अपराधों से रंगे हों वह ऐसी बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुराना इतिहास बताता है कि एक जज की नियुक्ति में चार चार जजों ने त्यागपत्र दिए थे। उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद जिस ढंग से हेराफेरी की गई थी और कई जजों ने एक साथ इस्तीफे दिए, वह इतिहास पूरे देशवासी जानते हैं। इसलिए कांग्रेस को जजों की नियुक्ति पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। संतोष गंगवार शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

हर गांव में होगी बिजली
उन्होंने कहा कि देश की सरकार और प्रदेश की सरकार जिस तरह से काम कर रही है उसे जनता समझे। आज प्रशासन की ओर से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए संजय कम्युनिटी हाल जनता को बुलाया गया था और उसमें सौभाग्य योजना के तहत बिजली के कनेक्शन दिए गए थे।उन्होंने कहा कि देश के लिए आश्चर्य की बात है कि अब देश का कोई भी गांव बिना बिजली के बचेगा नही। देश का गरीब से गरीब व्यक्ति भी एलपीजी पर भोजन बना सकता है और वे अपने आप मे एक क्रांतिकारी कदम है।

बगैर ब्लैक मिल रही यूरिया
संतोष गंगवार ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि 2022 तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं बचेगा, जिस ऊपर छत न हो और उसके हिसाब से हम सब लोग जवाबदेही के साथ काम कर रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि यूरिया किसानों को बिना ब्लैक के मिल रही है। किसान की जमीन का परीक्षण हम खेत पर ही कर रहे है और क्या पैदावार करे उसकी जानकारी दे रहे है। ये इस प्रकार के जो कदम सरकार उठा रही है वो जनता तक पहुंचे।

ये रहे मौजूद
संतोष गंगवार शनिवार को संजय कम्युनिटी हॉल में सौभाग्य योजना के कनेक्शन देने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप और जिले के कई विधायक व संगठन के लोग मौजूद थे। साथ ही डीएम, सीडीओ और बिजली विभाग के अफसर भी मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश