यह है मामला
26 सितंबर 2019 को फरियादी भाजपा नेता श्याम काबरा पिता कन्हैया लाल काबरा निवासी स्टेशन रोड जवाहर मार्ग जावद द्वारा फरियादी व उसके लडके से 50 लाख रुपये की मांग करने व उक्त रुपये नही देने पर गोली मारने की धमकी देने शिकायत दी गई थी। उक्त शिकायत पर थाना जावद पर अज्ञात आरोपी के विरूद्व धारा 386, 506, 507 भादवि का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर फिरौती के 08 लाख मय कार एवं मोटर साइकिल के जब्त किए गए थे। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ के दौरान उक्त घटनाक्रम को मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह सारंगदेवोत के ईशारे पर करना स्वीकार किया गया था।