22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक वीडियो से चमकी किस्मत, झुग्गी झोपड़ी से पहुंचा दिया ‘सपनों के शहर’

कलर्स टीवी चैनल के शो डांस दीवाने में अपनी प्रतिभा दिखाएगा मध्यप्रदेश का उदय..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नीमच

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 17 Feb 2021, 5:59 PM IST

uday_raj_dancer.png

नीमच. कहते हैं कि प्रतिभा कभी नहीं छिपती और एक न एक दिन निकलकर जरुर सामने आती है। ये बात एक बार फिर सच साबित हुई है। मामला मध्यप्रदेश के नीमच शहर का है जहां स्लम एरिया में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला उदय नाम के एक युवक को एक वायरल वीडियो ने उसके सपनों को साकार करने का मौका दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उदय के टैलेंट के वीडियो को देखने के बाद अब डांस रियल्टी शो में उदयराज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

देखें वीडियो-

वीडियो ने झोपड़ी से पहुंचाया 'मायानगरी'
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले उदयराज काफी अच्छा डांस करते हैं और उनका डांस करते एक वीडियो करीब 9 महीने पहले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यही वीडियो उदय के उस सपने को साकार कर गया जो वो बीते कई सालों से देख रहे थे। उदयराज का वीडियो देखने के बाद डांस रियल्टी शो डांस दीवाने के लिए उनका चयन किया गया है और अब वो मुंबई में डांस दीवाने के मंच पर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। वायरल वीडियो देखकर मुंबई की एक टीम उदय के घर पहुंची थी और उसे अपने साथ मुंबई ले गई है।

पड़ोसी के घर टीवी देखकर करता था प्रैक्टिस
उदयराज का मुंबई से नीमच तक का सफर काफी मुश्किलों से भरा रहा है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले उदय की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। दो वक्त की रोटी के लिए उसे रोजाना जद्दोजहद करनी पड़ती है। घर पर टीवी भी नहीं है और दूसरों के घर जाकर वो टीवी देखता था। टीवी पर डांस का वीडियो देखकर ही वो डांस का प्रैक्टिस करता था। उदय का कोई गुरु नहीं है। लेकिन इसके बावजूद डांस के प्रति उसका जुनून आज उसे झुग्गी झोपड़ी से निकालकर मुंबई ले गया है।

देखें वीडियो-