3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जानवरों पर कोरोना का खतरा, डेनवर चिड़ियाघर में 11 शेर और दो लकड़बग्घे संक्रमित

डेनवर चिड़ियाघर में 11 शेर और दो हाइना (लकड़बग्घों) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन जानवरों में कोरोना की पुष्टि अमेरिका की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा प्रयोगशाला ने की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 6 Nov 2021, 5:35 PM IST

11 lions and two hyenas find corona positive indenevar zoo

11 lions and two hyenas find corona positive indenevar zoo

नई दिल्ली। पूरी दुनिया करीब दो साल से कोरोना महामारी के कहर से जूझ रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की कोरोना से मौत भी हुई हैं। वहीं अब जानवरों में भी इस महामारी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक डेनवर चिड़ियाघर में 11 शेर और दो हाइना (लकड़बग्घों) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन जानवरों में कोरोना की पुष्टि अमेरिका की राष्ट्रीय पशु चिकित्सा प्रयोगशाला ने की है।

लैब ने जांच के नतीजों से संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डेनवर चिड़ियाघर के दो हाइना ने कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। दुनिया भर में जानवरों में कोविड-19 की पुष्टि का यह पहला मामला है। शनल वेटरनरी सर्विसेज लेबोरेटरीज (एनवीएसएल) ने बताया कि चिड़ियाघर में कई जानवर बीते कुछ दिनों से बीमार हैं, इसके बाद इन जानवरों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

जानवरों का खास ख्याल रख रहा प्रशासन
बताया गया कि इन लकड़बग्घों के नमूनों की टेस्टिंग कोरोराड़ो स्टेट यूनिवर्सिटी की एक प्रयोगशाला में की गई है, जहां वे कोरोना वायरस से पॉजटिव पाए गए। वहीं 11 शेर और दो बाघ भी वायरस से संक्रमित पाए गए। बता दें कि चिड़ियाघर में एक साथ इतने जानवरों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित पाए गए जानवरों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही प्रशासन चिड़ियाघरों के जानवरों का खास ख्याल रख रहा है।

यह भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट चला सकेंगे व्हॉट्सऐप, बड़े काम का है ये नया फीचर

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने भी जानवरों में कोरोना की पुष्टि की है। बताया गया कि कोरोना संक्रमित दोनो लकड़बग्घे कोरोना के हल्के लक्षण महसूस कर रहे हैं। इनमें से एक उम्र 22 वर्ष और दूसरे की उम्र 23 वर्ष है। चिड़ियाघर में कोरोना के मामले पाए जाने पर प्रशासन परेशान है। दरअसल, चिड़ियाघर में जनावरों की कई संवेदनशील प्रजातियां भी हैं, ऐसे जानवरों को संक्रमण का खतरा काफी ज्यादा रहता है। फिलहाल कोरोना संक्रमित पाए गए जानवरों को अलग कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़