scriptHoroscope Today 12 May 2022: शुभ फलों की होगी प्राप्ति या उदासी में गुजरेगा पूरा दिन, जानिए राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन! | 12 May 2022 Aaj Ka Rashifal Horoscope Today Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News

Horoscope Today 12 May 2022: शुभ फलों की होगी प्राप्ति या उदासी में गुजरेगा पूरा दिन, जानिए राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

locationनई दिल्लीPublished: May 11, 2022 05:04:48 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

12 May 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: आज के दिन कुछ राशि के जातकों को जीवन में शुभ समाचार मिलेंगे तो कुछ राशि वालों को खास सावधानी बरतनी होगी। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन…

12 May 2022 Horoscope Today, 12 May 2022 Rashifal, 12 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, horoscope prediction 12 May 2022, आज का राशिफल, 12 May 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, कर्क, मिथुन, मकर, मीन राशि, 12 राशियों का राशिफल, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi,

Horoscope Today 12 May 2022: शुभ फलों की होगी प्राप्ति या उदासी में गुजरेगा पूरा दिन, जानिए राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका आज का दिन!

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 11 May 2022: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों और हिंदू धर्म में पंचांग की गणना के आधार पर दैनिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है, तो कुछ राशि के लोगों को करना पड़ सकता है बाधाओं का सामना। अब आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

 

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा बीतने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की कृपा से लाभ होगा। व्यवसायिक कार्यों में सरकारी रूकावट आ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। ऊर्जावान रहकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना पड़ें। व्यवसाय और नौकरी में सतर्कता जरूरी है। परिवार के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृष राशि के लोग अपनी कीमती वस्तुओं पर निगरानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से काम की सराहना मिलेगी। संतान सुख के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में कुछ बदलाव संभव हैं। अपने शत्रुओं से सावधान रहें। विद्यार्थियों को अपने काम में सफलता मिलेगी।

 

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): दफ्तर में सहकर्मी परेशान कर सकता है। व्यापार में कोई अपना धोखा दे सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घरपरिवार में तालमेल बनाकर चलें। व्यवसाय से जुड़ी यात्रा लाभदायक होगी। प्रेम जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी काम के लिए ना चाहते हुए भी बाहर जाना पड़ सकता है। फालतू खर्च करने से बचें। प्रेम जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): रक्तचाप की समस्या से परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन में थोड़ा संभल कर चलें। आज जरूरतमंदों को कुछ धन का दान करना सही रहेगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज के दिन किसी व्यवसायिक काम से यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। रोजगार मिलने और धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। अपने मित्रों से बात करके खुशी मिलेगी। भूमि या भवन संबंधी बाधाएं दूर होंगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आज तबीयत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलने के आसार बन रहे हैं। जो लोग सिंगल हैं वे शादी करने की सोच सकते हैं। धन संबंधी कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): दूसरों की कमियां निकालने की आदत जल्दी छोड़ने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों के सामने आज के दिन कोई परेशानी खड़ी सकती है। अपने जीवनसाथी को खुश करने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से व्यस्तता रहेगी। रुके हुए काम बनने लगेंगे। किसी भी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले जरूर पढ़ लें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अपनी मेहनत के बल पर मान-सम्मान और धन कमाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): कोई आर्थिक लाभ हो सकता है। दफ्तर में आपकी छवि बेहतर होगी। काम में अपने लक्ष्य को निर्धारित करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें

Narasimha Jayanti 2022: नृसिंह जयंती पर इन मंत्रों के जाप से मिलती है भगवान विष्णु की खास कृपा, सभी संकट दूर होने की है मान्यता

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो