15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी के बहाने दो लड़कियों को बंगाल से लाकर कोठे पर बेचा, भाग कर पहुंची महिला आयोग

उन लड़कियों का खाना-पीना तक बंद कर दिया जाता था और बात न मानने की सूरत में जान से मार डालने की धमकी दी जाती थी।

less than 1 minute read
Google source verification
नौकरी के बहाने दो लड़कियों को बंगाल से लाकर कोठे पर बेचा, भाग कर पहुंची महिला आयोग

नौकरी के बहाने दो लड़कियों को बंगाल से लाकर कोठे पर बेचा, भाग कर पहुंची महिला आयोग

नई दिल्ली : देश की राजधानी में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल से दो लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर एक दलाल दिल्‍ली लाया और उन्‍हें रेड लाइट एरिया में ले जाकर एक कोठे पर बेच दिया। किसी तरह वे दोनों लड़कियां कोठे से भागने में कामयाब रहीं और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच गईं।

महिला आयोग की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
मिली जानकारी के मुताबिक मौका देख कर शुक्रवार को दोनों लड़कियां भाग कर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। वहां से उन दोनों ने महिला आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपने साथ हो रही ज्‍यादतियों की जानकारी दी। इसके बाद महिला आयोग ने तत्‍काल इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। कमला मार्केट थाना पुलिस ने लड़कियों की शिकायत पर तत्‍काल कार्रवाई करते हुए शनिवार को जीबी रोड स्थित कोठा संख्या-5211 की संचालिका रेशमा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक और संचालिका सायरा मौके से फरार हो गई। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया है।

जबरन कराई जाती थी वेश्‍यावृति
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। एक दलाल उन्‍हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाया था और उन्‍हें ले जाकर रेड लाइट एरिया जीबी नगर के कोठे पर बेच दिया। पुलिस में लड़कियों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उनसे जबरदस्‍ती वेश्‍यावृति कराई जाती थी। मना करने पर मारपीट की जाती थी। उनका खाना-पीना तक बंद कर दिया जाता था और जान से मार डालने की धमकी दी जाती थी। वह चाहे दर्द से कराह रही हों या बीमार हों उन्‍हें वेश्‍यावृति के लिए ग्राहकों के पास इस हिदायत के साथ भेज दिया जाता था कि वह ग्राहकों के सामने अपना मुंह बंद रखेंगी।