बता दें कि बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले काफी बढ़ गए थे। आतंकी आम नागरिकों और प्रवासी मजदूरों को निशाना बना रहे थे। इसके चलते कश्मीर से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर दौरे पर गए, यहां उन्होंने बैठकें की, जिसके बाद सेना के आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाकर आतंकियों का सफाया कर दिया। सेना के जवानों ने एनकाउंटर में कई आतंकियों को मार गिराया है। इनमें से कुछ एनकाउंटर पर विपक्ष ने सवाल भी उठाए। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार अपनी छवि सुधारने के लिए कथित एनकाउंटर कर रही है, जिसमें आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।