
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार और अफसरों के बीच चल रहा संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीबीआई और दिल्ली के नौकशाहो के बीच चल रहे नेक्सस का खुलासा किया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार को बदनाम करने और काम न करने देने के लिए एक साजिश रची जा रही है। इस साजिश में दिल्ली के कई बड़े आईएएस अधिकारी और सीबीआई के बीच साठगांठ चल रही है। बता दें कि इसके अलावे आम आदमी पार्टी ने कई गंभीर आरोप लगाए।