2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी पर हमला, कहा – बीजेपी के लिए काम कर रहीं दीदी, विपक्ष को कमजोर करना है मकसद

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब बीजेपी की दलाली कर रही हैं। वो भाजपा का पूरी तरह से समर्थन कर रही हैं। उनका मकसद सिर्फ विपक्ष को कमजोर करना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 15 Dec 2021, 11:52 PM IST

adhir ranjan chowdhury says mamata banerjee is doing favour for bjp

adhir ranjan chowdhury says mamata banerjee is doing favour for bjp

नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रही हैं। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अब बीजेपी की दलाली कर रही हैं। वो भाजपा का पूरी तरह से समर्थन कर रही हैं। उनका मकसद सिर्फ विपक्ष को कमजोर करना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ममता बनर्जी ये सब अपने भतीजे को बचाने के लिए कर रही हैं। उनको लगता है कि बीजेपी की तारीफ करके, मोदी जी की दलाली कर वो बड़ी बन जाएंगी और अपने भतीजे को बचा लेंगी।

ऐसा कुछ भी नहीं होना वाला है, इससे सिर्फ विपक्ष को नुकसान होगा और जिसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी को लेकर यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का अब नया नाटक शुरू हो गया है। उनका अब फर्ज है अपने भतीजे को बचाना और इसके लिए वे मोदी जी को खुश करने में लगी हुई हैं। ममता बनर्जी को लगता है कि मोदी की भक्ती करके वो अपने भतीजे को बचा लेंगी।

यही वजह है कि बंगाल चुनाव में बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली पार्टी की मुखिया आज बीजेपी के सबसे बड़े नेता पीएम मोदी की दलाली कर रही हैं। अपने भतीजे को बचाने के लिए सबकुछ जानते हुए भी उनकी आवाज अब बंद हो गई है। यही कारण है कि कुछ दिनों से भाजपा के नेता भी ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ बोल नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चुनाव आते ही करने लगे गंगा स्नान

गौरतलब है कि हाल ही में ममता बनर्जी मुंबई दौरे पर आई थीं। यहां उन्होंने उद्धव ठाकरे के बेटे और एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अब देश में यूपीए का अस्तित्व समाप्त हो गया है। कांग्रेस को कोई नहीं जानता। बता दें कि ममता बनर्जी कई दिनों से कांग्रेस से नाराज हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि देश की सबसे पुरानी पार्टी ऐसे समय में खामोश बैठी है, जब उसे बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनानी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़