गौरतलब है कि दिल्ली के आठ इलाके ऐसे हैं, जहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया है। गाजियाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार को बेहद खराब श्रेणी में 349 दर्ज किया गया, जो इस सीजन में ये सबसे ज्यादा है। सीपीसीबी के मुताबिक AQI 200 के ऊपर होने पर हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। वहीं हवा को AQI 300 के पार होने पर स्थिति चिंताजनक हो जाती है, इससे लोगों को सांस लेने में समस्या होने लगती है। वहीं बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को खास परेशानी होती है।