24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब एमेजन पर गांधी की तस्वीर वाली चप्पल पर हंगामा

अब एक नया विवादित प्रोडक्ट एमेजन अमेरिका की वेबसाइट पर नजर आ रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

amal chowdhury

•

Updated: 14 Jan 2017, 11:06 PM IST

Amazon slippers mahatma gandhi

Amazon slippers mahatma gandhi

नई दिल्ली। ऑनलाइन रिटेलर एमेजन पर बिक रहे प्रोडक्ट को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की फटकार के बाद एमेजन कनाडा की वेबसाइट से भारतीय तिरंगे की प्रिंट के पायदान हटाए गए थे। अब एक नया विवादित प्रोडक्ट एमेजन अमेरिका की वेबसाइट पर नजर आ रहा है।
एमेजन अमेरिका की वेबसाइट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ फ्लिप-फ्लाप (चप्पल) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस प्रोडक्ट का विक्रेता कैफेप्रेस से रजिस्टर है। इसकी कीमत 16.2 डॉलर रखी गई है। ट्विटर पर कुछ यूजर्स ने इस प्रोडक्ट को लेकर विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उचित कदम उठाने की अपील की है।
इससे पहले एमेजन कनाडा की वेबसाइट पर भारतीय तिरंगे की प्रिंट के पायदान (डोरमेट) बिक्री को लेकर विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया था, 'एमेजन बिना शर्त माफी मांगे और वो उत्पाद अपनी वेबसाइट से हटाए। अगर ऐसा नहीं होता तो एमेजन के किसी भी कर्मचारी को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा।'