केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल हिंसा में अब तक 13,700 से ज्यादा आम लोगों की जान गई है, जबकि 3,600 जवान शहीद हुए हैं। शाह ने कहा कि कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों और नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। उन्होंने देश को 31 दिसंबर 2029 तक पूरी तरह नशामुक्त बनाने का लक्ष्य भी दोहराया। साथ ही पुलिस से अपील की कि सभी मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ें।