23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर बोले अमिताभ- ‘मुझे उस विषय पर चर्चा करने में घिन आती है’

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कठुआ और उन्नाव गैंगरेप पर पहली बार दिया बयान।

2 min read
Google source verification
 Amitabh Bachchan

नई दिल्ली। कठुआ और उन्नाव गैंगरेप इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीतिक पार्टियों से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, पहली बार बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है। अमिताभ ने सीधे कहा कि मुझे उस विषय पर चर्चा करने में भी घिन आती है।

दोनों ही घटनाएं घृणास्पद- अमिताभ

75 साल के अमिताभ ने कहा कि देश की ये दोनों ही घटनाएं घृणास्पद हैं। उन्होंने कहा कि इस पर बात करना भी काफी भयानक है। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि देश में इन दिनों रेप की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, उस पर आप क्या कहना चाहेंगे? इस पर बॉलीवुड के शहंशाह ने आग्रह किया कि इस मुद्दे को मेरे सामने न उठाएं। उन्होंने कहा कि मुझे इस पर चर्चा करने में घिन आती है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन सरकार के 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

इस घटना पर कई सेलिब्रिटी दे चुके हैं अपनी प्रतिक्रिया

वहीं, इससे पहले भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। आलिया भट्ट ने इस घटना को काफी निंदनीय बताया था। उन्होंने कहा था भारत के किसी भी हिस्से में इस तरह की घटना होती है तो मुझे काफी दुख होता है। इसके अलावा फरहान अख्तर , सोनम कपूर , रितेश देशमुख , जावेद अख्तर , वीर दास, तमन्ना भाटिया, बादशाह समेत कई फिल्म अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक आठ साल की बच्ची के साथ आठ लोगों ने एक हफ्ते तक गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसी बच्ची को पत्थर से भी कुचल दिया था। वहीं, उन्नाव में भी एक लड़की के साथ रेप किया गया। इन दोंनों मुद्दों ने देश में सनसनी फैला दी है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग