APSSB CHSL 2021: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे में युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। अरुणाचल प्रदेश स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड सीएचएसएल ने विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में खाली पड़े लोवर डिविजन क्लर्क, डाटा इंट्री ऑपरेटर (डीईओ) और अन्य 179 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए एपीएसएसबी ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान देने की बात यह है कि एपीएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षाओं में आंसर शीट या आंसर स्क्रिप्ट के रि-वैल्यूएशन, रि-चेकिंग का प्रावधान नहीं है।