उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड के तरफ से यूपी के मदरसों में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया गया है। यूपी के मदरसों में राष्ट्रगान गाना लागू किए जाने का बीजेपी नेता और बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने स्वागत किया है। शुक्रवार को शाहनवाज हुसैन पटना में बीजेपी के सहयोग कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रगान में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो इस राष्ट्र का नागरिक है, उसे राष्ट्र से प्रेम करना चाहिए और राष्ट्रगान को निश्चित रूप से गाना चाहिए।