22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: कांवड़ियों से भरी बस ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 40 घायल, 6 की हालत गंभीर

बिहार के गोपालगंज में सड़क हादसे में 40 कांवड़िया से ज्यादा घायल हो गए हैं। कांवड़ियों से लदी यह बस नेपाल से झारखंड स्थित देवघर जा रही थी। उसी दौरान बस की सड़क पर पहले से खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई और इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 4 Aug 2022, 3:15 PM IST

40 kanwariyas injured, six in critical condition as bus rams into stationary truck in Gopalganj

40 kanwariyas injured, six in critical condition as bus rams into stationary truck in Gopalganj

बिहार के गोपालगंज में गुरुवार सुबह कांवड़ियों से भरी एक बस ने सड़क पर खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में बस में सवार लगभग सभी यात्री घायल हो गए। इस भीषण टक्कर में 40 से ज्यादा कांवड़ियों के घायल होने की खबर है, वहीं 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट पहुंचाया जहां लोगों का इलाज शुरू किया गया।

गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को डॉक्टर द्वारा स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस में ड्राइवर और दो हेल्पर के अलावा 56 यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 4 बजे की है, जब बस कुचायकोट थाना क्षेत्र के भोक्तापुर गांव पहुंची और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। कुचायकोट थाने के SHO ने बताया, "प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्घटना के कारण बस के चालक को झपकी आ गई होगी। चूंकि चालक गंभीर रूप से घायल है, वह बयान देने में असमर्थ है। पुलिस को बयान देने के बाद ही चीजें स्पष्ट होंगी।"


इस हादसे के शिकार लोग पश्चिमी चंपारण जिले में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सुगौली के निवासी हैं। वे 'शिव लिंग' पर गंगा जल चढ़ाने के लिए झारखंड के देवघर जा रहे थे। नेपाल से बाबाधाम जा रही इस बस के टक्कराने के कारण आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और वहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया।

यह भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, रात में सोते समय उपर से गिरी चट्टान

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग