22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: पटना में जोरदार धमाका, नदी के बीच में सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

पटना जिले के मनेर में नाव पर गैस सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गी। ये हादसा अवैध बालू खनन में लगी नाव पर हुआ। हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस छानबीन में जुटी है। इस घटना में घायल लोगों को बचाव दल ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 6 Aug 2022, 3:19 PM IST

Cylinder blast on boat in Maner, Patna, 4 people killed

Cylinder blast on boat in Maner, Patna, 4 people killed

पटना में गंगा नदी के बीच बड़ा हादसा हुआ है। पटना से सटे दानापुर के पास मनेर में सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोगों की मौत होने की खबर आई है। यह विस्फोट अवैध बालू से लदे नाव पर हुआ है। धमाके की आवाज के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। लोगों में काफी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। अभी फिलहाल घटना को लेकर पुलिस ने कुछ स्पष्ट नहीं किया है।

घटना शनिवार सुबह मनेर के रामपुर दियारा में हुई। बताया जाता है कि मनेर में गंगा घाट पर अवैध बालू से लदे नाव पर सिलेंडर विस्फोट हुआ, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कहा जा रहा है कि नाव पर 20 लोग सवार थे। ये लोग नाव पर खाना बना रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ। खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दल ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने बुरी तरह जल गए शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार में रास्ता भूल गई ट्रेन, जाना था समस्तीपुर पहुंच गई कहीं और, 2 अफसर निलंबित

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग