30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, 4 गाड़ियों के टूटे शीशे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड की गाडियों पर पथराव की घटना सामने आई है। घटना के दौरान सीएम नीतीश कुमार कारकेड में मौजूद नहीं थे। पथराव के कारण कुछ गाड़ियों के शीशे टूटने के साथ कुछ लोगों को चोट लगने की बात सामने आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 21 Aug 2022, 8:28 PM IST

Stones pelted on Chief Minister Nitish Kumar's convoy, glass of some vehicles broken

Stones pelted on Chief Minister Nitish Kumar's convoy, glass of some vehicles broken

बिहार की राजधानी पटना में सीएम नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है जिससे कुछ गाड़ियों के शीशे टूट हो गये हैं। मामला गौरीचक थाना के सोहरी गांव के पास का है। सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया। हालांकि काफिले में CM मौजूद नहीं थे, इस काफिले में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे। पथराव की वजह से सीएम के कारकेड की 3-4 गाड़ियों के शीशे टूट गए।

बताया जा रहा है कि यहां एक युवक की हत्या से नाराज लोगों ने पटना-गया मेन रोड को शव रखकर जाम कर रखा था। वह युवक 2-3 दिनों से लापता था। आज उसका शव बरामद हुआ है। युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध-प्रदन कर रहे थे। लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर पथराव शुरू कर दिया।

पथराव के बाद कई गाड़ियों के शीशे तो टूटे ही, साथ ही कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर है। दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं। वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं। सीएम तो हैलीकॉप्टर से गया जायेंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल Vs मोदी के AAP के दावे के बाद बोले तेजस्वी यादव - 'नीतीश कुमार 2024 में हो सकते हैं मजबूत PM उम्मीदवार

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग