
Bihar Weather Forecast Today
नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में मौसम (Bihar Weather Today)के मिजाज में लगातार बदलाव दर्ज किया जा रहा है। उत्तर बिहार के कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही राजधानी पटना समेत मध्य बिहार और दक्षिण बिहार के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं दरभंगा और गया में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।
इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में अधिक बारिश की संभावना बताई जा रही है। इसके चलते उत्तर बिहार के इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट (Weather Alert In Bihar) जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
लोगों के घरों में घुसा पानी
गौरतलब है कि बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई हिस्से बाढ़ से जूझ रहे हैं। जानाकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Weather) की बूढ़ी गंडक नदी में अचानक पानी बढ़ जाने से मिठनसराय, शेखपुर ढाब, सिकंदरपुर इलाके में ज्यादातर घरों में पानी घुस गया है। वहीं मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच से मिठनसराय जाने वाले रास्ते मे चार फीट तक जलभराव है।
राज्य में हो रही लगातार बारिश के चलते सूबे में बहने वाली ज्यादातर नदियों का जलस्तर बढ़ा है। वहीं दो दिनों से बारिश में कमी से बागमती नदी के जलस्तर में कटौंझा में सुबह हल्की कमी दर्ज की गई है, जबकि जलस्तर खतरे के निशान से अभी 155 सेमी ऊपर है। बागमती परियोजना बांध के अंदर दर्जनभर गांव व टोले के लोग बाढ़ से घिरे हैं। प्रशासन की तरफ से राहत व सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं।
Published on:
01 Sept 2021 08:59 am

बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
