31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather Forecast Today: पटना, गया और नालंदा समेत बिहार के इन इलाकों में आज और कल बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Forecast Today. बिहार का मानसून (bihar monsoon) कमजोर पड़ने के बावजूद राज्य के कई इलाकों में इन दिनों अच्छी बारिश (rain in bihar) हो रही है। अब मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में आज और कल अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 22 Sep 2021, 11:45 AM IST

Bihar Weather Forecast Today.

Bihar Weather Forecast Today.

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार का मानसून (bihar monsoon) कमजोर पड़ने के बावजूद राज्य के कई इलाकों में इन दिनों अच्छी बारिश (rain in bihar) हो रही है। अब मौसम विभाग ने बिहार के कई हिस्सों में आज और कल अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। बताया गया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का केंद्र बनने से राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

बिहार के कई इलाकों में गरज के साथ होगी बारिश

इसके चलते बिहार में बुधवार को दक्षिण मध्य बिहार के पटना (rain in patna), गया (rain in gaya), नालंदा, नवादा में और दक्षिण पूर्व, उत्तर-पूर्व जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। विभाग का कहना है कि गुरुवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक बीते दिन भी राज्य में अच्छी बारिश (bihar weather) हुई। मंगलवार को राज्य के बक्सर जिले के सिमरी में सर्वाधिक बारिश 86.4 मिमी दर्ज की गई। मानसून सीजन के दौरान पूरे प्रदेश में सामान्य से छह फीसद अधिक 1017.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगर तापमान की बात करें तो सीतामढ़ी में सर्वाधिक तापमान 36.7 दर्ज किया गया। बता दें कि बिहार में मानसून (bihar monsoon) की बारिश आमतौर पर 30 सितंबर तक होती है।

यह भी पढ़ें: आज कई इलाकों में तूफान और वज्रपात की आशंका, कल से बिहार में होगी झमाझम बारिश

गौरतलब है कि बिहार के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों अच्छी बारिश (rain in bihar) हो रही है। इसके चलते किसानों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिल रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि धान की फसल के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी, इससे फसल में कीडें नहीं लगेंगे साथ ही पैदावार में भी इजाफा होगा। बता दें कि बिहार में बड़े स्तर पर धान की खेती की जाती है।