बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी, जिसके 7 साल बाद अब दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के साथ-साथ उनके फैंस भी उनके आने वाले बच्चे को लेकर काफी खुश और एक्साइटेड हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक्ट्रेस एक बच्चे के साथ बेड पर लेटी नजर आ रही हैं, जिसके बाद खबरें आ रही हैं कि बिपाशा मां बन चुकी हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे जन्म दे दिया है, लेकिन इस खबर में कितनी सच्चाई है हम आपको बताने जा रहे हैं।