
नई दिल्ली। करीब 11 साल बाद हैदाराबाद की मक्का मस्जिद ब्लास्ट पर NIA की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। वहीं, इस फैसले पर अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वोट के लिए हिन्दू धर्म को बदनाम किया है। अब इस मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूरे देश से मांफी मांग लेनी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के चेहरे से अब मुखौटा उतर गया है।
पी चिदंबरम और सुशील शिंदे ने किया था भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल- भाजपा
संबित पात्रा ने कहा कि पी चिदंबरम और सुशील शिंदे जैसे नेताओं ने भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कर हिन्दुओं का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश को 2013 का कांग्रेस का जयपुर अधिवेशन याद आ रहा है। जिसमें मंच पर कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी, तत्कालीन उपाध्यक्ष राहुल गांधी, तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे मौजूद थे। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि शिंदे ने इस मंच से हिंदू आतंकवाद का इस्तेमाल किया था। पात्रा ने कहा कि 2010 में सबसे पहले पी चिदंबरम ने भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया। पात्रा ने आरोप लगाया कि तुष्टीकरण की राजनीति और चंद वोटों के लिए कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम किया। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि चिदंबरम या शिंदे ने ये सब सोनिया और राहुल से सीखा है, इसलिए इन्हें ही देश से माफी मांगनी चाहिए। पात्रा ने यह भी कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर जनता इस अपमान का बदला चुकाएगी।
भाजपा इस फैसले पर नहीं करेगी टिप्पणी
पात्रा ने यह भी कहा कि भाजपा मक्का मस्जिद ब्लास्ट मामले में कोर्ट के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हम भारतीय न्यायपालिका की कार्यप्रणाली पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। वो एक स्वतंत्र निकाय है।
Published on:
16 Apr 2018 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
