30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उपचुनावों के बाद BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक आज, 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव पर होगा मंथन

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज होने वाली है। इस बैठक में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन करेगी और भविष्य के लिए रणनीति तैयार करेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Nitin Singh

•

Updated: 7 Nov 2021, 8:05 AM IST

BJP President JP Nadda told what party think about  farmers protest

BJP President JP Nadda told what party think about farmers protest

नई दिल्ली। अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं उपचुनाव में जुटी भाजपा भी अब विधानसभा चुनाव को लेकर कमर कस रही है। इसके चलते आज बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन करेगी और भविष्य के लिए रणनीति तैयार करेगी।

कोरोना गाइडलाइन का होगा पालन
बता दें कि रविवार को एनडीएम कन्वेंशन सेंटर में हाइब्रिड रूप में आयोजित होने वाली यह बैठक काफी अहम होने वाली है। कोरोना महामारी के चलते यह बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 124 सदस्य वहां उपस्थित होंगे, जबकि शेष लोग वर्चुअली तौर पर हिस्सा लेंगे। बैठक के दौरान कोरोना नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा।

बैठक में कौन-कौन होगा शामिल
जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य लोग भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

किन्हें मिला न्योता
इस बैठक में अगले साल देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव पर मंथन होगा। यही वजह है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए 36 राज्यों के पदाधिकारियों को निमंत्रित किया गया है, इसके साथ ही वर्चुअली तौर पर बैठक के लिए आमंत्रित लोगों के अलावा राज्य के मुख्यमंत्री, पदाधिकारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी इस बैठक शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक इस दौरान भारत की 100 करोड़ टीकाकरण की उपलब्धि और टीकाकरण अभियान को और तेज करने जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। वहीं कश्मीर में बढ़ रहे हमले, चीन के मुद्दे और कृषि कानूनों पर भी चर्चा होनी की उम्मीद है। बता दें कि लगभग 2 साल बाद आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में देशभर से लगभग 300 से ज्यादा सदस्य इसमें हिस्सा लेंगे।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़