3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ‘अर्थव्यवस्था’ और ‘गरीब कल्याण’ पर प्रस्ताव किया पारित, साथ ही की ‘अग्निपथ योजना’ की सराहना

भाजपा ने शनिवार को हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन 'आर्थिक' और 'गरीब कल्याण संकल्प' का एक प्रस्ताव पारित किया। साथ ही अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना की सरकार की घोषणा की सराहना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 2 Jul 2022, 10:59 PM IST

BJP passes resolution on economy and 'garib kalyan' in national executive meeting, lauds Agnipath scheme

BJP passes resolution on economy and 'garib kalyan' in national executive meeting, lauds Agnipath scheme

भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार, 02 जुलाई 2022 को हैदराबाद में शुरू हुई। इस दौरान BJP ने शनिवार को हैदराबाद में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले दिन 'आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प' (गरीबों के कल्याण के लिए संकल्प) का पहला प्रस्ताव पारित किया। केंद्रीय मंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि देश में गरीबों की चिंता भाजपा सरकार की प्राथमिकता रही है। हर एक कदम, हर एक फैसला देश के गरीबों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने किया है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी है कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में 'आर्थिक और गरीब कल्याण संकल्प प्रस्ताव' पहला प्रस्ताव अभी-अभी पारित हुआ है। इस प्रस्ताव का मुख्य प्रस्तावक देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया, इसका समर्थन राज्य सभा में भाजपा के नेता पीयूष गोयल तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया।

उन्‍होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, उनकी दृष्टि और निर्णय शक्ति को जिसमें जो वादा हमने किया था, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' ये हमारी सरकार के गवर्नेंस की पद्धति रही है। आर्थिक रूप से देश की रफ्तार बहुत ही उत्साहजनक है। धर्मेंद्र प्रधान ने आगे कहा, "पीएम मोदी की सरकार को 8 साल पूरे हो गए हैं। भारत में गरीबों की चिंता हमारी प्राथमिकता रही है।

वहीं भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने शनिवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना और अगले 18 महीनों में 10 लाख रोजगार मुहैया करने की सरकार की घोषणा की सराहना की। पार्टी द्वारा अर्थव्यवस्था और गरीब कल्याण संकल्प पारित किये जाने के बाद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संवाददाताओं से बात करते हुए दावा किया कि इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्य एक ‘वैश्विक मॉडल’ बन गया है।

बता दें, 14 जून को अग्निपथ योजना की घोषणा के तुरंत बाद, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, झारखंड और असम सहित विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। जैसे ही कुछ स्थानों पर आंदोलन तेज हुआ, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी, वाहनों को आग लगा दी और निजी और सार्वजनिक दोनों संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: मोहम्‍मद जुबैर की जमानत याचिका हुई खारिज,दिल्ली की अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

गौरतलब है कि भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। इसमें पीएम मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 19 राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। वहीं पीएम मोदी के रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस पार्टी ने जेपी नड्डा को BJP नेता द्वारा राहुल गांधी से जुड़ी वीडियो शेयर करने पर लिखी चिट्ठी, कहा - 'मांगे माफी, वरना करेंगे कानूनी कार्रवाई'

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़