20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / यूपी में भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, लखनऊ में समापन पर पीएम मोदी की रैली की तैयारी

यूपी में भाजपा निकालेगी जन आशीर्वाद यात्रा, लखनऊ में समापन पर पीएम मोदी की रैली की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे। शीर्ष नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले महीने से इन नेताओं के प्रदेश में सघन दौरे शुरू होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Singhal

•

Updated: 20 Nov 2026, 10:41 AM IST

BJP Janashirvad rally

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिसंबर से पार्टी प्रदेश में व्यापक चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे। शीर्ष नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगले महीने से इन नेताओं के प्रदेश में सघन दौरे शुरू होंगे। प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी। दिसंबर से शुरू होने वाली इन यात्राओं की जिम्मेदारी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को सौंपी जाएगी।

भाजपा बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने के लिए बूथ सम्मेलन और शक्ति केंद्रों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह इन सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। वहीं चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया की ताकत का भी इस्तेमाल करेगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की पहचान की जाएगी। पार्टी इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

यात्रा के दौरान लिया जाएगा फाइनल फीडबैक

छहों यात्राओं का समापन लखनऊ में एक बड़ी रैली के रूप में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने की तैयारी है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी। मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन और सरकार के कामकाज पर फीडबैक लेंगे। टिकट वितरण में भी इस फीडबैक को अहम आधार बनाया जा सकता है।

कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा भी रहेगा अहम

चुनावी अभियान में मथुरा की कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा भी राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन सकता है। भाजपा लंबे समय से इस मुद्दे को उठाती रही है। मथुरा में हुई रणनीतिक बैठक के लिहाज से भी यह मुद्दा महत्वपूर्ण है। पार्टी के चुनावी कार्यक्रमों और नेताओं के संबोधनों में अयोध्या के बाद मथुरा से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों को जगह मिलने की संभावना है।