पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुरुलिया में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और पंचायत चुनाव से पहले पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बढ़ावा दिया। इसके सात ही उन्होंने जनसभा को संभोधित करते हुए केंद्र में शासित नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी, बंगाल का बकाया भुगतान नहीं करने और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा विरोधी दल के नेताओं को परेशान करने के मु्द्दे पर केंद्र सरकार की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि अब लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को एंट्री नहीं मिलेगी।