
कटरा से जम्मू जा रही बस में लगी आग, 4 लोगों की मौत, 22 यात्री झुलसे
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को बड़ा सनसनीखेज हादसा हो गया। कटरा से जम्मू जा रही एक बस में अचानक से आग लग गई। आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग 20 लोग घायल बताए जा रहे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल और गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
आग लगने के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव दल भी मौके पर पहुंच।। कुछ यात्रियों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। बस में आग लगने की घटना के बारे में एडीजीपी जम्मू ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार बस के इंजन क्षेत्र से आग लग गई, जिसने जल्द ही पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि कटरा से जम्मू जा रही एक बस नंबर JK14/1831 में आग लग गई थी। फिलहाल संभावित कारण का पता लगाया जा रहा है। FSL की टीम मौके पर जांच कर रही है।
आपको बताते चले हादसे के वक्त 2 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं ताजा जानकारी के मुताबिक दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है।
यह भी पढ़ें: पोर्ट ब्लेयर में तैनात सेना अधिकारी के खिलाफ रिश्वत के आरोप में CBI ने किया मामला दर्ज
बताया जा रहा है बस में यात्रा करने वाले सभी यात्री वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते हैं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तुरंत ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "कटरा में बस दुर्घटना की खबर मिलते ही जम्मू के डिप्टी कमिश्नर बबीला रखवाला से बात की, घायलों को नजदीक के नारायणा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। हादसे में घायलों को आर्थिक मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।"
घटना कटरा से करीब 3 किलोमीटर दूर नोमाई के पास हुई। ADGP जम्मू ने बताया कि कटरा से लगभग 1.5 किमी दूर खरमल के पास हादसा हुआ है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु के मंत्री का विवादित भाषण, 'हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानी पूरी बेचते हैं'
Published on:
13 May 2022, 6:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.