
,,airplane
आपने ऐसी खबर तो जरूर सुनी होगी कि शहर में रहने वाले लगभग सभी लोगों के पास अपनी गाड़ी होती है लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि ऐसा भी एक शहर है जहां हर आदमी के पास अपना हवाई जहाज है। इतना ही नहीं इस शहर के लोग दफ्तर या अपने काम पर जाने के लिए भी लोग अपने पर्सनल हवाई जहाज का ही इस्तेमाल करते हैं। ये सुनने में शायद आपको अटपटा लग रहा होगा, मगर यह बात बिल्कुल सच है।
ये हवाई शहर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। इस शहर की सड़कें काफी चौड़ी हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहं की सड़कें हवाई अड्डे के रनवे से भी अधिक चौड़ी हैं। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि पायलट को कोई परेशानी नहीं हो और वो जहाज को निकटतम हवाई अड्डे पर आसानी से लेकर जा सके। यही नहीं इस शहर में आपको हर घर के बाहर हवाई जहाज मिलेंगे और गैराज की जगह पर हेंगर मिलेंगे।
सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस शहर के लोग दफ्तर या अपने काम पर जाने के लिए भी लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि इस शहर में रहने वाले अधिकतर लोग पायलट हैं। ऐसे में प्लेन रखना आम बात है। मगर आपको बता दें, इस शहर में डॉक्टर्स, वकील आदि भी है, लेकिन ये लोग भी प्लेन रखने के काफी शौकीन हैं। यहां पर रहने वाले सभी लोग हवाई जहाज का इतना शौक रखते हैं कि शनिवार सुबह इकट्ठा होकर लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।
इस हवाई शहर में प्लेन का मालिक होना एकदम वैसा ही है जैसे कार का मालिक होना। इस शहर में सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स से हवाई जहाजों के पंखों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए उन्हें सामान्य से कम उंचाई पर लगाया गया है। इस अनोखे शहर के बारे में जो भी जानता है वह हैरान रह जाता है। इस शहर की सड़कों के नाम भी विमानों से ही संबंधित हैं। इस शहर में बोइंग रोड जैसे सड़कों के नाम हैं।
आपको बता दें, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने हवाई जहाजों के परिचालन को खूब बढ़ावा दिया और देश में कई हवाई अड्डे बनाए। तो वहीं इस शहर में इस शहर में पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी, जो 1946 तक बढ़कर 4,00,000 से भी अधिक हो गई। इसलिए अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था। बता दें, दुनिया में 630 से अधिक आवासीय एयर पार्क हैं, जिनमें से 610 से ज्यादा अमेरिका में हैं।
Published on:
02 Jun 2022 11:34 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
