Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा की पीस बॉन्ड नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। नेहा बोरा के वकील के अनुरोध पर अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी। नेहा बोरा ने विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) की ओर से जारी उस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें 10,000 का बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी, जिसे अदालत ने पहले स्वीकार कर लिया था। फिलहाल सुनवाई स्थगित होने के बाद मामले की अगली तारीख की जानकारी उपलब्ध नहीं है।